लूट, मारपीट और अब धमकी: शहीद नगर की घटना कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही

आगरा। सदर क्षेत्र के शहीद नगर में दिनदहाड़े हुए लूट और हमले के मामले ने एक बार फिर सवाल उठा दिया है कि अपराधियों को क्या पुलिस का कतई खौफ नहीं है। इंद्रापुरम निवासी धीरज नागर पर हमला और लूटपाट हो चुकी है और अब उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। डर के मारे परिवार घर में कैद हो गया है।

Jul 6, 2025 - 12:34
 0
लूट, मारपीट और अब धमकी: शहीद नगर की घटना कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही

धीरज नागर ने पुलिस में लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि 3 जून की दोपहर लगभग दो बजे, वे राज डेयरी के पास अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे, तभी राहुल पंडित और रवि बघेल नाम के दो युवकों ने अपनी गाड़ी सामने लगाकर उन्हें रोक लिया। दोनों ने पहले गाली-गलौच की, फिर मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, हथियार तान दिया और मौके से ₹67,000 की लूट कर ली।

घटना के दौरान वहां आसपास मौजूद भीड़ के एकत्र होने पर दोनों आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

एफआईआर के बाद धमकी, परिवार दहशत में

घटना के बाद धीरज नागर ने थाना सदर में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन इसके बाद से आरोपी राहुल पंडित द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकियों से डरा पीड़ित का परिवार घर में कैद होकर रह गया है। बच्चों का स्कूल जाना और महिलाओं का बाहर निकलना भी बंद है।

पीड़ित परिवार ने सुरक्षा और त्वरित गिरफ्तारी की मांग की है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती  तो आरोपी और भी दुस्साहसी हो सकते हैं।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor