प्रेम में विश्वासघात बना मुकेश के मर्डर की वजह, बरेली में नगमा के कॊल डिटेल से खुला राज दंपति गिरफ्तार

बरेली के हाफिज़गंज क्षेत्र में युवती नगमा के कॉल डिटेल और उसके पति शानू अली की भूमिका ने एक ऐसे मर्डर प्लॉट का पर्दाफाश कर दिया, जिसमें प्रेम, अविश्वास और प्रतिशोध ने मिलकर 22 वर्षीय मुकेश की मौत की पटकथा लिख दी। दूसरे मजहब के प्रेमी से संबंध उजागर होने पर पत्नी ने पाला बदल लिया और पति के साथ मिलकर मुकेश को जंगल में बुलाकर बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी।

Dec 10, 2025 - 19:25
 0
प्रेम में विश्वासघात बना मुकेश के मर्डर की वजह, बरेली में नगमा के कॊल डिटेल से खुला राज दंपति गिरफ्तार
प्रेमी की हत्या में गिरफ्तार नगमा और उसके पति के बारे में बताते पुलिस अधिकारी।

-रमेश कुमार सिंह-

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सेंथल कस्बे में चार दिसंबर की रात हुई मुकेश की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, शादीशुदा नगमा और मुकेश के बीच लंबे समय से लव अफेयर था। यह राज पति शानू अली के सामने खुला तो स्थिति बदल गई। क्रोध और प्रतिशोध में अंधे होकर दंपती ने मिलकर मुकेश को मौत के घाट उतार दिया।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, जब जांच टीम ने नगमा व मुकेश के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले तो लगातार बातचीत ने संदेह को मजबूत कर दिया। पूछताछ में मामला खुल गया और दंपति ने अपराध कबूल लिया।

थाना भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी तथा उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार की टीम ने मंगलवार को शानू अली निवासी टांडा सादात, थाना नवाबगंज, नगमा निवासी टांडा सादात को जादौपुर फाटक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पांच दिसंबर को सेंथल के गेहूं के खेत में मुकेश का शव मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या और हत्या से पहले पिटाई की पुष्टि हुई। मृतक के भाई रूप किशोर ने हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पूछताछ में शानू ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 30 अक्टूबर 2025 को 19 वर्षीय नगमा से हुआ। शादी के पहले और बाद भी नगमा एवं मुकेश के बीच प्रेम संबंध जारी थे। चार दिसंबर की रात मेले से लौटकर वह घर पहुंचा तो मुकेश, नगमा के साथ कमरे में मौजूद था। उसने दोनों को पीटा, मुकेश वहां से भाग निकला।

पत्नी ने बदला पाला, पति के साथ रची साजिश और जंगल में बुलाकर हत्या

थोड़ी देर बाद नगमा ने पति का साथ पकड़ लिया। उसने कहा कि वह मुकेश के बहकावे में आ गई थी। इसी के बाद दोनों ने मिलकर मुकेश को खत्म करने की योजना बना डाली।

घटना वाले दिन नगमा ने रात में मुकेश को चुपचाप घर के बाहर बुलाया। उसे शराब पिलाई और बहाने से जंगल की ओर ले गई। पीछे से शानू भी पहुंच गया। शानू ने मुकेश की छाती पर बैठकर ताबड़तोड़ प्रहार किए। फिर दोनों ने उसका मुंह दबाकर उसे मार डाला। मुकेश की मौत दम घुटने से हुई। पुलिस ने दंपति को अरेस्टेड कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

SP_Singh AURGURU Editor