लव-कुश शोभायात्रा 24 अगस्त को, कुशवाह समाज ने दिखाया एकता और सांस्कृतिक गौरव

आगरा। कुशवाह समाज नगला पदी द्वारा आयोजित भगवान लव-कुश की शोभायात्रा को लेकर कुशवाह धर्मशाला, नगला पदी में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। जय लव-कुश के नारों के साथ माहौल भक्तिमय हो गया।

Jul 28, 2025 - 12:22
 0
लव-कुश शोभायात्रा 24 अगस्त को, कुशवाह समाज ने दिखाया एकता और सांस्कृतिक गौरव
भगवान लव-कुश की शोभायात्रा के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते कुशवाह समाज के पदाधिकारी व अतिथि।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।  इसके बाद समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष राजपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि 24 अगस्त 2025 (रविवार) को यह शोभायात्रा न्यू आगरा स्थित कम्युनिटी हॉल से बैंड-बाजों के साथ प्रारंभ होगी। इसमें समाज के हजारों लोग भाग लेकर एकता और संस्कृति का परिचय देंगे।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हेमलता दिवाकर कुशवाह (महापौर), भगवान सिंह कुशवाहा (विधायक, खेरागढ़), गिरिराज सिंह कुशवाहा (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा) और सुरेश कुशवाहा (पार्षद, वार्ड 72) की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा समाज की सांस्कृतिक चेतना और एकता का प्रतीक होगी।

कार्यक्रम में अजय सिंह कुशवाहा, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, अभिरेखराज कुशवाह, देवेंद्र कुशवाहा, गौरव कुशवाहा, अमित कुशवाहा, निरंजन कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा और मंत्री विमल कुशवाहा भी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor