महाआर्यमन सिंधिया को सीने में लगी चोट, शिवपुरी में इलाज कराकर ग्वालियर पहुंचे

 रोड शो के दौरान महाआर्यमन सिंधिया को सीने में चोट लगी है। इसके बाद वह शिवपुरी जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। लेकिन चिंता वाली कोई बात नहीं थी। इसके बाद वह ग्वालियर रवाना हो गए।  

Jan 5, 2026 - 21:31
 0
महाआर्यमन सिंधिया को सीने में लगी चोट, शिवपुरी में इलाज कराकर ग्वालियर पहुंचे

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया चोटिल हो गए हैं। वह तीन दिवसीय दौरे पर गुना-शिवपुरी आए हुए थे। चोट लगते ही उन्हें कार्यक्रम छोड़ना पड़ा है। इसके बाद इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनकी सिटी स्कैन हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद वह ग्वालियर के लिए रवाना हो गाए हैं।

 दरअसल, एमपी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया शिवपुरी के दौरे पर थे। वह कार्यक्रम के दौरान गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। अत्याधिक भीड़ होने की वजह से गाड़ी ज्यादा बढ़ नहीं पा रही थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगने से उन्हें जोर का झटका। इससे उनके सीने में चोट लगी है।
 
चोट लगने की वजह उन्हें असहनीय दर्द हो रहा था। पिछोर में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीने पर लगवाने के लिए मूव मंगाया था। दर्द बढ़ने पर महाआर्यमन सिंधिया को शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका सिटी स्कैन भी हुआ है। चोटिल होने के कारण महाआर्यमन सिंधिया बामौरा के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि इसके बाद बेहतर इलाज के लिए वह ग्वालियर चले गए हैं।
 
वहीं, चोट लगने की खबर के बाद उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए थे। प्रशासन भी चक्करघिन्नी हो गई थी। शिवपुरी सीएमएचओ ने कहा कि जिला अस्पताल में उन्हें परीक्षण के लिए लाया गया था। डॉ रितेश यादव ने उनकी जांच की है। घबराने वाली बात नहीं है। हल्की चोट लगी थी। रिपोर्ट में सब कुछ ठीक है। चेकअप के बाद वह चले गए।