महाबली ने आस्था सिटी का गेट ढहाया
आगरा। एडीए की प्रवर्तन टीम के साथ गए महाबली ने आज आगरा -मथुरा हाइवे पर स्थित आस्था सिटी के गेट को ढहा दिया। टीम ने हरीपर्वत क्षेत्र में अवैध निर्माण को सील कर दिया।
एडीए की प्रवर्तन टीम दलबल के साथ आस्था सिटी पहुंची। आस्था सिटी के विकासकर्ताओं ने एनएच-2 से अकबरा गांव की ओर जाने वाली 24 मीटर चौड़ी रोड पर कॉलोनी के मध्य से गुजरने वाली जोनल रोड पर आस्था सिटी के विकासकर्ताओं ने गेट लगा दिए थे। एडीए के महाबली ने आस्था सिटी के गेट को ढहा दिया।
प्रवर्तन टीम ने परिणय कुंज में विपिन बाबू अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल और निशांत अग्रवाल द्वारा 63/1 व 63/2 भूखंड पर अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण को सील कर दिया।