हिंदुओं को भी आत्मरक्षा के लिए हथियार उठाने की आवश्यकता- महंत देवानंद वनमहाराज

वृंदावन। धर्म रक्षा संघ द्वारा वृंदावन के परिक्रमा मार्ग गोपालखार स्थित भागवत मंदिर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कनाडा के हिंदू सभा मंदिर में खालिस्तानियों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की गई। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता महंत देवानंद वनमहाराज ने की। सभा में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिंदुओं को आत्मरक्षा के लिए हथियार उठाने का आह्वान किया।

Nov 5, 2024 - 19:32
 0
हिंदुओं को भी आत्मरक्षा के लिए हथियार उठाने की आवश्यकता- महंत देवानंद वनमहाराज

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि वर्तमान में सनातन धर्म के खिलाफ वैश्विक स्तर पर षड्यंत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विधर्मी शक्तियां सनातन धर्म को समाप्त करने का प्रयास कर रही हैं और हिंदुओं के विरुद्ध हिंसक घटनाओं को बढ़ावा दे रही हैं।


संगठन के मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर हिंदुओं के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थकों को ट्रूडो का समर्थन प्राप्त है, जिससे हिंदुओं पर हमले बढ़ रहे हैं। 

स्वामी अतुल कृष्ण दास महाराज ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ आतंक फैलाने वालों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए। महंत देवानंद वनमहाराज ने अपने संबोधन में कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदू समुदाय अपनी सुरक्षा के लिए हथियार उठाएं और आत्मरक्षा के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि इसी तरह के प्रयासों से ही समाज में सुरक्षा और शांति बनाए रखी जा सकती है।

इस अवसर पर धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज, आशुतोष शर्मा, शिव शंकर पांडे, मुनिराज मिश्रा, हर्षित शर्मा, सीताराम शास्त्री सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।