मनौना धाम के महंत ओमेंद्र मिले सीएम योगी से, धाम के विकास और प्राण-प्रतिष्ठा पर हुई चर्चा

-आरके सिंह- बरेली। श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम के महंत ओमेंद्र महाराज ने रविवार रात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महंत ने मुख्यमंत्री को श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान मनौना धाम के विकास पर भी चर्चा हुई।

Sep 1, 2025 - 13:24
 0
मनौना धाम के महंत ओमेंद्र मिले सीएम योगी से, धाम के विकास और प्राण-प्रतिष्ठा पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा भेंट करते मनौना धाम के महंत ओमेंद्र महाराज।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच मनौना धाम के विकास और वहां चल रहे निर्माण कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। महंत ओमेंद्र ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बरेली जिले के आंवला तहसील क्षेत्र में स्थित यह धाम एक तपोभूमि है, जहां खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर बन रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा।

महंत ओमेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस भव्य आयोजन में आमंत्रित करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में सनातन धर्म के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ होगी। मुख्यमंत्री योगी ने मनौना धाम के इतिहास और महत्व के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली और धाम के विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि मनौना धाम में होने वाला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह देश-विदेश से आने वाले साधु-संतों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor