आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: पांच थानों की कमान बदली, एक दरोगा को मिला प्रमोशन का इनाम
आगरा। पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए पांच प्रभारी निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। खास बात यह है कि कारगिल चौराहे पर हुई सराफ लूट व हत्याकांड में एनकाउंटर टीम का हिस्सा रहे रुनकता चौकी प्रभारी गुरविंद्र सिंह को प्रशंसा स्वरूप बरहन थाने की कमान सौंपी गई है।
बदलाव की प्रमुख बातें
-उप निरीक्षक गुरविंद्र सिंह, जो अमन एनकाउंटर में शामिल थे, बने बरहन थाना प्रभारी।
-आलोक सिंह, पूर्व प्रभारी हरीपर्वत, को एत्मादपुर थाना सौंपा गया।
-विजय विक्रम सिंह को सदर थाना भेजा गया।
- आनंदवीर सिंह, प्रभारी जगदीशपुरा, को फतेहपुर सीकरी का जिम्मा मिला।
-प्रदीप कुमार, अपर पुलिस आयुक्त के रीडर, बने जगदीशपुरा के नए प्रभारी निरीक्षक।
-बिरेश पाल गिरि, प्रभारी सदर, को शाहगंज थाना सौंपा गया।
पुलिस कमिश्नर द्वारा किए गए इस फेरबदल को संवेदनशील इलाकों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती के रूप में देखा जा रहा है।