मलपुरा में छत के रास्ते घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, अगले दिन परिजनों पर किया जानलेवा हमला
आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गंभीर छेड़छाड़ और उसके बाद सामूहिक हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार 3 जनवरी की रात एक युवक छत के रास्ते जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका पति और ससुर मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
माफी मांगकर छूटा आरोपी, 24 घंटे बाद लाठी-डंडों से किया हमला
आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गंभीर छेड़छाड़ और उसके बाद सामूहिक हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार 3 जनवरी की रात एक युवक छत के रास्ते जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका पति और ससुर मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
डायल 112 बुलाने के बाद भी माफी पर छोड़ा गया आरोपी
परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर हंगामे के बीच आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, जिसके बाद सामाजिक दबाव और स्थिति को शांत करने के उद्देश्य से आरोपी को छोड़ दिया गया।
अगले दिन आरोपी के परिजनों का पलटवार
पीड़िता का आरोप है कि आज आरोपी के परिजन लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में जबरन घुस आए और मारपीट की। इस दौरान महिला के पति को गंभीर रूप से पीटा गया और दो वर्षीय मासूम बच्चे समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
पूरी घटना के वीडियो साक्ष्य मौजूद
पीड़िता ने बताया कि उसके पास माफी मांगने से लेकर हमले तक की पूरी घटना के वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया है। पीड़िता ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस से सुरक्षा और गिरफ्तारी की मांग
घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। महिला ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।