मलपुरा पुलिस ने मोबाइल स्नैचर दबोचा, ढाई महीने पहले महिला से छीना था

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सक्रियता से न केवल छीना गया मोबाइल बरामद हुआ, बल्कि वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी कब्जे में ले ली गई है।

Jan 24, 2026 - 22:50
 0
मलपुरा पुलिस ने मोबाइल स्नैचर दबोचा, ढाई महीने पहले महिला से छीना था
मलपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मोबाइल स्नेचर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कंचनपुर निवासी सुंदर सिंह पुत्र पूरन चंद ने थाना मलपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि विगत 1 नवंबर 2025 को उसकी बहन के हाथ से स्कूटी सवार एक बदमाश मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी क्रम में मलपुरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सिरौली बच्चा जेल के पास से अभियुक्त इन्द्रजीत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से छीन लिया गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त इन्द्रजीत ने 1 नवंबर 2025 को मोबाइल छीनने की घटना को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

SP_Singh AURGURU Editor