मालती चाहर ने कहा- एक बार डायरेक्टर ने की थी किस करने की कोशिश'
बिग बॉस 19 का हिस्सा बन चुकीं मालती चाहर एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं क्योंकि, इस हसीना ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की है।
मुंबई। बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है, फिर भी इसके कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में छाए हुए हैं। शो में दीपक चाहर की बहन मालती ने वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी लेकिन, कम समय में ही वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं।
मालती चाहर ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो कास्टिंग काउच झेल चुकी हैं। उनके संग एक डायरेक्टर ने गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि वो फिल्ममेकर काफी उम्रदराज था, फिर भी उसने किस करने की कोशिश की थी।
एक इंटरव्यू में मालती ने कहा कि इस हादसे से उन्हें इस बात का सबक मिला कि इंडस्ट्री में कोई भी अपना नहीं होता है। इस इंसीडेंट ने उन्हें काफी दुख पहुंचाया था।
मालती ने आगे कहा कि कभी कभी ऐसा भी हुआ है, जब उन्होंने अपने पापा को बताया कि एक दो बार लोगों ने उन पर चांस मारने की कोशिश की लेकिन, कोई उस लिमिट से आगे नहीं गया।
मालती कहती हैं कि लोग बहुत स्मार्ट हैं। वो आपका नेचर जान जाते हैं। एक दो लोगों ने बातें की, एक ने तो बदतमीजी भी की, लेकिन बाकी समझदार निकले, वो आपकी बॉडी लैंग्वेज समझ जाते हैं।
मालती ने कहा कि मैं जिस बैकग्राउंड से आती हूं, मेरे पापा एयरफोर्स में रहे हैं तो मेरी बातों में सब झलकता है। उन्होंने कहा कि एक पॉपुलर डायरेक्टर से वो काम के सिलसिले में अक्सर मिला करती थीं।
मालती ने बताया कि जब मीटिंग खत्म हुई तो उन्होंने उस शख्स को साइड हग किया, बदले में डायरेक्टर ने उन्हें लिप पर किस करने की कोशिश की। ये सब देख वो दंग रह गईं।
मालती ने बताया कि वो सन्न रह गई थीं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हुआ। उन्होंने उस शख्स को वहीं चुप करा दिया और उससे दोबारा कभी भी नहीं मिलीं। वो बहुत ही उम्रदराज हैं। उन्हें मालती पिता समान मानती थी।