लगातार 9वीं बार मनीष अग्रवाल बने श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष, विजय रोहतगी महामंत्री चुने गए

आगरा। कमला नगर स्थित श्रीकृष्ण लीला समिति के कार्यालय में बुधवार को आयोजित आम सभा में मनीष अग्रवाल को लगातार नौवीं बार अध्यक्ष चुना गया। विजय रोहतगी को पुनः महामंत्री, संजय गोयल को कोषाध्यक्ष तथा अशोक गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। शेखर गोयल को पूर्ववत् लीला संयोजक बनाए रखा गया है।

Jul 9, 2025 - 19:09
 0
लगातार 9वीं बार मनीष अग्रवाल बने श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष, विजय रोहतगी महामंत्री चुने गए
कमला नगर स्थित श्रीकृष्ण लीला समिति के कार्यालय में आयोजित आम सभा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री विजय रोहतगी, कोषाध्यक्ष संजय गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल, नेशनल चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल सहित अन्य पदाधिकारी।

-समिति को नई दिशा देने वालों को दी श्रद्धांजलि, पर्यावरण संदेश के साथ संपन्न हुई बैठक

बैठक में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के अध्यक्ष संजय गोयल ने विशेष रूप से भाग लिया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक रूप में एक पौधा भेंट किया।

समिति की गौरवशाली विरासत और सेवा कार्य

श्रीकृष्ण लीला समिति, जिसकी स्थापना सन् 1924 में हुई थी, ने धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वर्ष 2005 में स्व. पं. महेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर यह जिम्मेदारी मनीष अग्रवाल को सौंपी गई थी, जिसे बाद में स्व. विनोद अग्रवाल 'कोयले वालों' ने संभालकर समिति को नई दिशा दी।

2005 से 2016 तक के कार्यकाल में उन्होंने लगभग 40 दानदाताओं के सहयोग से द्विमंजिला भवन क्रय कराया, जिसमें महिलाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर, सिलाई व कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया। यह केंद्र आज भी सफलतापूर्वक चल रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है।

संकल्प और श्रद्धांजलि

मनीष अग्रवाल ने अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और स्व. महेश शर्मा, किशन बाबू, स्व. विनोद अग्रवाल और त्रिलोकीनाथ जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने और समिति की परंपरा को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर संजय गोयल, विजय रोहतगी, अशोक गोयल, संजय गर्ग, गिर्राज बंसल, राजीव अग्रवाल, आदर्श नंदन, विष्णु अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, अनूप गोयल, विनीत, मनोज बंसल, धर्मेंद्र चौधरी, कैलाश खन्ना, मधुरम, तनु गुप्ता, आशु रोहतगी आदि पदाधिकारी और सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor