आगरा–फतेहाबाद रोड पर भीषण टक्कर, प्राइवेट बस ने ऑटो को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, कई गंभीर घायल

आगरा। फतेहाबाद रोड पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के नवामील के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए।

Dec 9, 2025 - 11:43
 0
आगरा–फतेहाबाद रोड पर भीषण टक्कर, प्राइवेट बस ने ऑटो को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, कई गंभीर घायल
इमेज फोटो

आगरा। फतेहाबाद रोड पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के नवामील के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे के बाद ऑटो में फंसी सवारियां दर्द से कराहती रहीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और दमकल टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को बाहर निकाला।

घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, पुलिस इनकी शिनाख्त में जुटी हुई है। जबकि अन्य गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खोने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।