आठ फरवरी को जीआईसी मैदान में विशाल हिंदू सम्मेलन, आमंत्रण पत्र का विमोचन, आज बाइक रैली

आगरा। सनातन परंपराओं, सांस्कृतिक चेतना और हिंदू समाज की संगठित शक्ति को मजबूती देने के उद्देश्य से 8 फरवरी को जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में सकल सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में कोठी मीना बाजार, शाहगंज स्थित संचालन कार्यालय पर सम्मेलन के आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया।

Feb 5, 2026 - 19:02
 0
आठ फरवरी को जीआईसी मैदान में विशाल हिंदू सम्मेलन, आमंत्रण पत्र का विमोचन, आज बाइक रैली
कोठी मीना बाजार, शाहगंज स्थित संचालन कार्यालय पर विशाल हिंदू सम्मेलन के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते अध्यक्ष महेश सारस्वत। साथ में पार्षद पूजा वाल्मीकि, राधावल्लभ गुप्ता, प्रमोद सिंह, प्रतिमा भार्गव और पंकज जादौन।

आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष महेश सारस्वत ने बताया कि यह विशाल हिंदू सम्मेलन सनातन मूल्यों, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने जानकारी दी कि सम्मेलन के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक रोहित होंगे, जो हिंदू समाज को संगठित, सजग और जागरूक रहने का संदेश देंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन की मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष तनीषा सनातनी होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अलका सेन उपस्थित रहेंगी। इस विराट आयोजन में 3000 से अधिक सनातन समाज के लोगों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सम्मेलन से पूर्व जन-जागरण को गति देने के लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। समिति के सचिव राधा बल्लभ गुप्ता ने बताया कि यह रैली आमजन को सम्मेलन के उद्देश्य और महत्व से अवगत कराएगी।

मीडिया प्रभारी प्रमोद सिंह ने जानकारी दी कि बाइक रैली पृथ्वीनाथ नगर और शाहगंज क्षेत्र का भ्रमण करेगी। रैली में 500 से अधिक लोग सैकड़ों बाइक व स्कूटी के साथ शामिल होंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में सनातन चेतना और हिंदू एकता का संदेश व्यापक रूप से पहुंचेगा।

आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में पार्षद पूजा वाल्मीकि, संजीव भारद्वाज, महिला संयोजक प्रतिमा भार्गव, कार्यालय प्रमुख सुधीर टंडन, नगर कार्यवाहक रूप सिंह, सहभागी कार्यवाहक पंकज जादौन सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विशाल हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

SP_Singh AURGURU Editor