मथुरा जिला अस्पताल में डॉक्टर पर महिला नर्स से जबरन दोस्ती और अश्लील वीडियो भेजने के आरोप, महिला आयोग ने दिए सख्त आदेश

आगरा। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर पर महिला नर्स ने गंभीर आरोप लगाकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर लगातार उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक संदेश भी भेजे गए।

Oct 1, 2025 - 12:57
 0
मथुरा जिला अस्पताल में डॉक्टर पर महिला नर्स से जबरन दोस्ती और अश्लील वीडियो भेजने के आरोप, महिला आयोग ने दिए सख्त आदेश
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान

आगरा। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर पर महिला नर्स ने गंभीर आरोप लगाकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर लगातार उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक संदेश भी भेजे गए।

पीड़ित महिला नर्स ने मामला सीधे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान के सामने उठाया। नर्स ने आयोग अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सुनते ही बबीता चौहान ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल सीएमओ मथुरा को फोन किया और आरोपी डॉक्टर पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला नर्स ने यह भी खुलासा किया कि डॉक्टर पहले भी अन्य महिला स्टाफ पर दोस्ती करने का दबाव बना चुका है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सीएमओ मथुरा से सख्त लहजे में कहा कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो आयोग अपने स्तर से कार्रवाई करेगा। साथ ही उन्होंने आरोपी डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए। आयोग ने सीएमओ को शुक्रवार तक मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।

इस पूरे प्रकरण ने जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला स्टाफ में भय और रोष का माहौल है।