एत्मादपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में मथुरा के युवक की मौके पर मौत

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में मथुरा निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसा बुढ़िया के ताल स्थित बिजली घर के पास हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Oct 1, 2025 - 12:04
 0
एत्मादपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में  मथुरा के युवक की मौके पर मौत
इमेज फोटो

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में मथुरा निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसा बुढ़िया के ताल स्थित बिजली घर के पास हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान आधार कार्ड से मथुरा निवासी अनुराग शर्मा पुत्र शशिकांत शर्मा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से मृतक की बाइक तथा आधार कार्ड बरामद किया।

एत्मादपुर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को रात में ही मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं और पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।