आगरा में चिकित्सा शोध को मिला नया आयाम, एसएनएमसी में आरटीसी पर राष्ट्रीय विशेषज्ञों की कार्यशाला सम्पन्न
आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) आगरा में वैज्ञानिक शोध और नैदानिक अध्ययन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वैज्ञानिक समीक्षा समिति (एसआरसी) और संस्थागत नैतिक समिति (आईइसी) के संयुक्त तत्वावधान में "रैंडमाइज़्ड कंट्रोल्ड ट्रायल्स (हस्तक्षेप/प्रयोगात्मक अध्ययन डिज़ाइन)" विषय पर एक दिवसीय शोध कार्यप्रणाली कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया।
आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) आगरा में वैज्ञानिक शोध और नैदानिक अध्ययन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वैज्ञानिक समीक्षा समिति (एसआरसी) और संस्थागत नैतिक समिति (आईइसी) के संयुक्त तत्वावधान में "रैंडमाइज़्ड कंट्रोल्ड ट्रायल्स (हस्तक्षेप/प्रयोगात्मक अध्ययन डिज़ाइन)" विषय पर एक दिवसीय शोध कार्यप्रणाली कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया।
यह कार्यशाला संकाय सदस्यों, पीजी छात्रों और शोधार्थियों को नैदानिक अनुसंधान की बारीकियों से अवगत कराने, वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने और उच्च नैतिक मानकों पर आधारित शोध को बढ़ावा देने हेतु आयोजित की गई थी। विभिन्न सत्रों में रैंडमाइज़्ड कंट्रोल्ड ट्रायल (RCT) की संरचना, सैंपल साइज निर्धारण, रैंडमाइजेशन तकनीक, ब्लाइंडिंग के सिद्धांत, नैतिक और नियामक दिशानिर्देश, क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्रेशन, व्यवहारिक अभ्यास और केस उदाहरण, इंटरैक्टिव लेक्चर्स और प्रैक्टिकल सत्रों ने प्रतिभागियों को वास्तविक शोध प्रक्रियाओं की गहन समझ प्रदान की।
राष्ट्रीय विशेषज्ञों की उपस्थिति
कार्यशाला में देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने रिसोर्स फैकल्टी के रूप में सहभागिता की। डॉ. आर. एन. मिश्रा, पूर्व प्रोफेसर, बायोस्टैटिस्टिक्स, IMS–BHU, वाराणसी, डॉ. नित्या वाधवा, वरिष्ठ प्रोफेसर, CDSA–THSTI, फरीदाबाद, डॉ. नेहा चावला, हेड-ट्रेनिंग, CDSA–THSTI, फरीदाबाद, डॉ. अवि बंसल, वैज्ञानिक-एफ, ICMR–JALMA, आगरा, इसके अतिरिक्त, कॉलेज की इन-हाउस विशेषज्ञ टीम डॉ. गीतू सिंह, डॉ. हिमालय सिंह, और डॉ. जीवी सिंह ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आयोजन समिति और नेतृत्व
कार्यशाला का सफल नेतृत्व आयोजन अध्यक्ष डॉ. दिव्या श्रीवास्तव (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, शरीर क्रिया विज्ञान, और अध्यक्ष SRC) ने किया। सह-आयोजन अध्यक्ष डॉ. गजेन्द्र विक्रम सिंह (सदस्य सचिव, IEC), डॉ. आशीष गौतम, आयोजन सचिव डॉ. गीतू सिंह, सह-आयोजन सचिव डॉ. नीतू चौहान, डॉ. अखिल प्रताप ने किया। विशेष सहयोग डॉ. बृजेश शर्मा (एमआरयू नोडल अधिकारी) का रहा।
प्राचार्य का संदेश
प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं संस्थान में शोध संस्कृति को मजबूत करने और हमारे फैकल्टी व शोधार्थियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए तैयार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एस.एन. मेडिकल कॉलेज साक्ष्य आधारित चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
यह कार्यशाला एसएनएमसी, आगरा के चिकित्सा समुदाय के लिए नैदानिक अनुसंधान के क्षेत्र में कौशल, ज्ञान और गुणवत्ता वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई। प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक शोध कौशल विकसित करने वाला कार्यक्रम बताया।