मीरा गुप्ता चुनीं गईं रोटरी रॉयल की अध्यक्ष 

आगरा। रोटरी क्लब ऑफ़ रॉयल का आगामी वर्ष के लिए मीरा गुप्ता को अध्यक्ष नामित किया गया है। साथ ही कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का निर्विरोध चुनाव भी हुआ।

Nov 18, 2024 - 20:20
 0
मीरा गुप्ता चुनीं गईं रोटरी रॉयल की अध्यक्ष 
रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा गुप्ता के साथ कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी।

खेलगांव में रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल की आम सभा में चुनावी प्रक्रिया चुनाव प्रभारी संगीता अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुई। मीरा गुप्ता को निर्विरोध 2025-26 के लिए अध्यक्ष नामित किया गया। उपाध्यक्ष रुचि अग्रवाल, सचिव अनीता सिंह पुंडीर, सहसचिव अलका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रेखा कपूर, निदेशक रेखा अग्रवाल, सरोज  प्रशान्त, सुभाषिनी पालीवाल, अपर्णा पोद्दार, मनोज बल को चुना गया।

क्लब लर्निंग फेसलिटेटर आरती मेहरोत्रा, सार्जेंट एट आर्मस हरसिमरन कपूर चुनीं गईं। सृष्टि जैन और संजू शर्मा ने बैठक की व्यवस्था संभाली। बैठक में शारदा गुप्ता, बीना खण्डेलवाल, इंदू पालीवाल, रुचि सिंह आदि उपस्थित रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor