180 यूनिट रक्तदान से गूंजा सेवा का संदेश, बच्चों ने रंगों और ज्ञान से दिखाई प्रतिभा

आगरा में अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। डिफेन्स एस्टेट स्थित टैगोर बाल निकेतन में बच्चों के लिए चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई, जबकि अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 180 यूनिट रक्तदान हुआ। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Oct 4, 2026 - 18:09
 0
180 यूनिट रक्तदान से गूंजा सेवा का संदेश, बच्चों ने रंगों और ज्ञान से दिखाई प्रतिभा
अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा के सदस्य रक्तदान करते हुए।

बुंदू कटरा अग्रवाल संगठन ने चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के साथ शुरू किए महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रम

आगरा। सतरंगी रंगों से सजी कल्पानाएं और सामान्य ज्ञान उनकी जीवन में उड़ान भरने की तस्वीर को दिखा रहा था। अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा द्वारा आज डिफेन्स एस्टेट टैगोर बाल निकेतन में बच्चों के लिए दो वर्गों में चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व अग्रधाम सेवा सदन सेवला में समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ महाराजा अग्रसेन जयन्ती के कार्यक्रमों का शुभारम्भ हुआ। रक्तदान शिविर में 180 यूनिट रक्तदान किया गया।

मुख्य अतिथि सभापति नगर परिषद धौलपुर के गिरीश गर्ग, चेयरमैन नगर पालिका बाड़ी के मुकेश कुम्र सिंघल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर संरक्षक भगवान दास बंसल, अध्यक्ष दिनेश चंद्र बंसल,उपाध्यक्ष असोक मित्तल, महामंत्री संजीव मित्तल, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग भी मौजूद थे। अतिथियों ने कहा कि बच्चों में प्रोत्साहन और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय कार्य है। बच्चों ने भी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता व कलात्मकता का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर पुरस्कृत किया जाएगा। 

इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें 180 यूनिट रक्तदान किया गया।  इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश अग्रवाल, संजय सिंघल, संदीप मित्तल, राजेश मित्तल, राकेश गोयल, शुभम सिंघल, अंकित जिन्दल, उमेश बंसल, दीपक अग्रवाल, गगन मित्तल, संजय कंसल, हर्ष मित्तल, सुनील गर्ग, दिलीप गोयल, अनूप गर्ग, अमन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।