आगरा। लोहामंडी स्थित आईएमए भवन में अनुकंपा सेवा संघ द्वारा 9वें शिविर में मरीजों को चश्मे और श्रवण यंत्र वितरित किए। इस शिविर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण तो हुआ ही, मोतियाबिंद ऑपरेशन के मरीज चयनित भी हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने शिविर को सराहा।
इस दौरान एसएस अग्रवाल, सत्य भूषण जैन, विशाल जैन, ममता जैन, रंजना गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।