ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे विधायक डॊ. धर्मपाल, डीएम-एसडीएम रहे साथ

आगरा। यमुना नदी में बढ़े जलस्तर से एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव गिजौली, डेरा बंजारा और धींगरौली में बाढ़ का कहर टूटा है। सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी बाजरा, धान और सब्जियों की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। हालात का जायज़ा लेने रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। विधायक के साथ शहरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिलाधिकारी तो गांवों में एसडीएम मौजूद रहे।

Sep 7, 2025 - 19:59
 0
ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे विधायक डॊ. धर्मपाल, डीएम-एसडीएम रहे साथ
अपने विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ितों से मुलाकात करते एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह। गांव में भरे पानी को देखते और गांवों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर पर सवार विधायक।

किसानों की तबाही का मंजर नजदीक से देखा

विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर एसडीएम एत्मादपुर सुमित सिंह, तहसील प्रशासन, भाजपा मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद किसानों के साथ फसल की तबाही को नजदीक से देखा। खेतों में 3 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।

डॉ. सिंह ने मौके पर मौजूद एसडीएम को निर्देशित किया कि फसली नुकसान का आकलन शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा मिल सके।

शहरी इलाकों में भी विकराल समस्या

विधायक डॊ. धर्मपाल सिंह ने यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से अपने विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों मोतीमहल घाट, गढ़ी चांदनी, नगला विहारी आदि के जलमग्न होने से उत्पन्न हालातों का जायजा लेने क लिए दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, एसडीएम सचिन राजपूत भी मौजूद रहे।

प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने डीएम के साथ बैठक की और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आवास व्यवस्था की जाए। नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा वितरित किया जाए। पुलिस प्रशासन आवश्यक निगरानी रखे ताकि जनता को कोई अतिरिक्त परेशानी न हो। बैठक में क्षेत्र के आम नागरिक और भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor