हरियाणा में भाजपा की जीत पर एमएलसी विजय शिवहरे ने दी बधाई

आगरा। विधान परिषद सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर खुशी प्रकट करते हुए राज्य की जनता का आभार प्रकट किया है।

Oct 8, 2024 - 18:50
 0
हरियाणा में भाजपा की जीत पर एमएलसी विजय शिवहरे ने दी बधाई

श्री शिवहरे ने कहा कि भाजपा की शानदार और ऐतिहासिक हैट्रिक विजय के लिए राष्ट्रीय व प्रदेशीय नेतृत्व सहित भाजपा के सभी नवनिर्वाचित  विधायक भी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी विधान सभा सीटों की देवतुल्य जनता के प्यार के साथ ही हमारे समर्पित व परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बगैर यह जीत संभव नहीं थी।

लगातार यह शानदार तीसरी जीत भाजपा सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं, संगठन की कार्यशैली तथा प्रधानमंत्री  के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतिफल है।

SP_Singh AURGURU Editor