सब्जी मंडी में मनचले की जमकर धुनाई, कई दिन से परेशान महिला ने सरेआम कर दी पिटाई, भीड़ ने भी दिया साथ

आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र की सब्जी मंडी मंगलवार को अचानक उस समय शोर-शराबे से गूंज उठी, जब लंबे समय से मनचले की हरकतों से परेशान एक साहसी महिला ने खुद ही न्याय का डंडा उठा लिया। मौका मिलते ही महिला ने मनचले युवक को सरेआम पकड़ लिया और चप्पलों से ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। यह पूरा घटनाक्रम लोगों की भीड़ के सामने हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

Nov 27, 2025 - 16:30
 0
सब्जी मंडी में मनचले की जमकर धुनाई, कई दिन से परेशान महिला ने सरेआम कर दी पिटाई, भीड़ ने भी दिया साथ
इमेज फोटो

आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र की सब्जी मंडी मंगलवार को अचानक उस समय शोर-शराबे से गूंज उठी, जब लंबे समय से मनचले की हरकतों से परेशान एक साहसी महिला ने खुद ही न्याय का डंडा उठा लिया। मौका मिलते ही महिला ने मनचले युवक को सरेआम पकड़ लिया और चप्पलों से ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। यह पूरा घटनाक्रम लोगों की भीड़ के सामने हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

सूत्रों के अनुसार, यह युवक कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था। घर से निकलने पर रास्ता रोकना, गंदे इशारे करना और लगातार परेशान करना उसकी आदत बन चुका था। महिला इन हरकतों से बेहद परेशान थी और कई बार सब्र का बांध टूटने की कगार पर आ गया था।

मंगलवार सुबह जब महिला सब्जी खरीदने मंडी पहुंची, तो अचानक वही मनचला फिर सामने आ गया। जैसे ही महिला की नजर उस पर पड़ी, उसने बिना किसी झिझक के युवक की कॉलर पकड़ ली और सबके सामने थप्पड़ों व चप्पलों की बरसात कर दी।

महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ ने महिला से पूरी बात सुनने के बाद युवक को पकड़ लिया और लात-घूंसों से उसकी अच्छी-खासी धुनाई कर दी। मामला बढ़ता देख महिला ने युवक को खींचकर पुलिस को सौंप दिया।

थाने पहुंचकर महिला ने युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोग महिला के साहस की सराहना कर रहे हैं।