गुरु तेग बहादुर की शहीदी को समर्पित चिकित्सा शिविर में पांच सौ से ज्यादा मरीजों का निःशुल्क इलाज

आगरा। पंजाबी विरासत द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रविवार को 500 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। यह शिविर हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित था और इसका आयोजन गुरुद्वारा गुरु के ताल परिसर में किया गया।

Jun 29, 2025 - 20:14
 0
गुरु तेग बहादुर की शहीदी को समर्पित चिकित्सा शिविर में पांच सौ से ज्यादा मरीजों का निःशुल्क इलाज
गुरुद्वारा गुरु का ताल पर रविवार को गुरु तेग बहादुर की शहीदी को समर्पित चिकित्सा शिविर में एक मरीज को कृत्रिम पैर लगाया जा रहा है।

-वृहद स्वास्थ्य शिविर में 30 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दीं सेवाएं

शिविर का विधिवत शुभारंभ गुरुद्वारा गुरु के ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एम.एम. सिंह, डॉ. पार्थ बघेल, डिप्टी सीएमओ डॉ. नंदन डागर, पंजाबी विरासत के संरक्षक चरणजीत थापर द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पण करके किया गया।

सेवा में समर्पित रहे विशेषज्ञ डॉक्टर

शिविर में 30 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नि:शुल्क परामर्श व उपचार सेवा दी। इनमें डॉ. अशोक बिज, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. संजीव वोहरा, डॉ. हरलीन छाछी, डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. विजय कत्याल, डॉ. गरिमा सचदेवा, डॉ. सुधांश सचदेवा, डॉ. आकांक्षा अरोरा सहित अन्य अनुभवी चिकित्सक शामिल रहे।

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ जैन के पास लगभग 100 मरीज पहुंचे। उन्होंने निःशुल्क औषधि वितरण भी किया।

आयुष्मान कार्ड और कृत्रिम अंग भी वितरित

सरकारी पात्रता के आधार पर 50 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड भी शिविर में बनवाकर वितरित किए गए। वहीं, आगरा विकास मंच के सहयोग से 20 मरीजों को कृत्रिम अंग भेंट किए गए। नेत्रदान कार्ड बनाने की पहल भी की गई, जिसकी शुरुआत पूरन डावर, सुनील मनचंदा, बंटी ग्रोवर, नवीन अरोरा, वीर महेंद्र पाल सिंह ने की।

डॊक्टरों को किया गया सम्मानित

शिविर में उजाला सिग्निस रेनबो हॉस्पिटल, सीएमओ आगरा, और एसएन मेडिकल कॉलेज की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर को सफल बनाने में चंद्र मोहन सचदेवा, नरेंद्र तनेजा, कुसुम महाजन, वंदना कक्कड़, कमल भाटिया, राजेंद्र कत्याल सहित अनेक सेवादारों ने योगदान दिया। शिविर में सेवाएं देने वाले सभी डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor