नीट 2025 में मोशन अकेडमी का जलवा, प्रमोद मंगल बने आगरा मंडल टॉपर
आगरा। मेहनत और मार्गदर्शन अगर सही हो तो सफलता तय है। इस बात को मोशन अकेडमी ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है। नीट परीक्षा 2025 में मोशन अकेडमी के छात्र प्रमोद मंगल ने ऑल इंडिया रैंक 119 लाकर आगरा मंडल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
मोशन अकेडमी के 61 छात्रों को मिली सफलता
संस्थान की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार मोशन अकेडमी के कुल 61 छात्रों ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है, जिनमें कई छात्रों की रैंक 1000 से नीचे रही है।
शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाले छात्र
-प्रमोद मंगल – AIR 119
-केतन अग्रवाल – AIR 331
-अर्पिता अग्रवाल – AIR 867
-यस श्रीवास्तव – AIR 983
-प्रवीन सक्सेना – AIR 1282
-जूही परमार – AIR 1687
-अधीर शर्मा – AIR 1841
-सिद्धार्थ मित्तल – AIR 1978
-वियांशी गुप्ता – AIR 2235
-मुक्ता सिंह – AIR 3383
सफलता का श्रेय फैकल्टी और डायरेक्टर को
छात्रों ने इस उपलब्धि का श्रेय मोशन अकेडमी की अनुभवी फैकल्टी टीम और डायरेक्टर डॉ. अरुण शर्मा को दिया है। संस्थान की ब्रांच मैनेजर सुजाता शर्मा ने सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
ज्वाइंट डायरेक्टर विशाल शर्मा ने जानकारी दी कि 16 और 19 जून से एमजी रोड, नेहरू एंक्लेव, राजपुर और ताजनगरी शाखाओं में नीट व जेईई के नए बैच शुरू हो रहे हैं। इच्छुक छात्र 9719905151 और 9997263131 पर संपर्क कर सकते हैं।