सांसद नवीन जैन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की जीत पर दी बधाई
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद नवीन जैन ने कहा कि राधाकृष्णन का लंबा राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक अनुभव अब देश की संसद को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय बताते हुए कहा कि आने वाले समय में यह संसद के लिए नई ऊर्जा, नई दिशा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन जी का संघर्षमय जीवन और जनता से गहरा जुड़ाव उन्हें इस पद के लिए सबसे उपयुक्त बनाता है। यह जीत भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और जनता के विश्वास का प्रतीक है।
सांसद जैन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के सशक्त नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति, विकास और आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहा है। उपराष्ट्रपति पद पर सी. पी. राधाकृष्णन का चयन न केवल भारतीय राजनीति के लिए बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व और गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में संसद की गरिमा और ऊंचाइयों को छुएगी।