सांसद नवीन जैन अपनी निधि से करा रहे सड़कों का निर्माण, 53 लाख के विकास का शिलान्यास

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देते हुए राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने रविवार को अपनी सांसद निधि से 53 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत बाईंपुर के मजरा चुचाईना स्थित उत्तम गिरी एक्सटेंशन और शास्त्रीपुरम की कृष्ण कुंज कॉलोनी में प्रस्तावित इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या से स्थायी राहत मिलने जा रही है।

Feb 22, 2026 - 19:12
 0
सांसद नवीन जैन अपनी निधि से करा रहे सड़कों का निर्माण, 53 लाख के विकास का शिलान्यास
शास्त्रीपुरम क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास करते सांसद नवीन जैन।

उत्तम गिरी एक्सटेंशन में दो नई सड़कें

उत्तम गिरी एक्सटेंशन क्षेत्र में दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें पहली सड़क 183 मीटर तथा दूसरी सड़क 147 मीटर लंबी होगी। इन दोनों सड़कों के निर्माण पर कुल 35 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। लंबे समय से जर्जर रास्तों के कारण परेशान स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

कृष्ण कुंज कॉलोनी को मिला मजबूत संपर्क मार्ग

इसी क्रम में शास्त्रीपुरम स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी के 100 फुटा रोड पर 195 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग कॉलोनी का प्रमुख संपर्क रास्ता होने के कारण क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सार्वजनिक मार्गों के निर्माण की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में गहरी खुशी देखी गई। स्थानीय निवासियों ने सांसद नवीन जैन का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया।

गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक कुलश्रेष्ठ, पूर्व पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला, युवा भाजपा नेता वैभव जैन, अनिल सारस्वत, अशोक गोयल, आर.बी. पाराशर, मदनलाल, अमित अग्रवाल, डॉ. आर.एस. शुक्ला, रवि सारस्वत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए सांसद का आभार व्यक्त किया।

SP_Singh AURGURU Editor