यूपी में सुशासन का संदेश देने के लिए घर-घर गये सांसद नवीन जैन

आगरा। उत्तर प्रदेश में सेवा, सुशासन और सुरक्षा के सफल 8 वर्षों के उपलक्ष्य में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने दीनदयाल मंडल के शक्ति केंद्र राधा कृष्ण कन्या  इंटर कॊलेज से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने बूथ संख्या 136 पर घर-घर और दुकान-दुकान जाकर जनमानस से संपर्क किया और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया।

Apr 9, 2025 - 12:03
 0
यूपी में सुशासन का संदेश देने के लिए घर-घर गये सांसद नवीन जैन
जनसम्पर्क अभियान में यूपी शासन की उपलब्धियों का पम्फलेट देते सांसद नवीन जैन।

इस अभियान के दौरान श्री जैन ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।"

सुशासन का स्वर्णिम काल

सांसद जैन ने भाजपा सरकार के आठ वर्षों को सेवा और समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा, "यह सुशासन का स्वर्ण काल है। जनता का अटूट विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और एकजुटता

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, मनोज बघेल, सुधीर शर्मा, शिवराम सिंघल, टी.एन. सिंह चौहान, ओमप्रकाश गोला, मनीष अग्रवाल, मनोज चौहान, नरेश राजपूत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व पार्षद सुषमा जैन, श्यामवीर सिंह, सुनील जैन, मोहिनी शर्मा, सिंपल अग्रवाल, हरेंद्र उप्रेती, प्रदीप कौशिक, शैलेंद्र उपाध्याय, सुधीर चौबे आदि कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान में सहयोग किया और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को साझा किया।

SP_Singh AURGURU Editor