किरावली के जनता दरबार में सांसद राजकुमार चाहर ने अधिकारियों को लगाई फटकार, मौके पर समस्याओं के निस्तारण के सख्त निर्देश

किरावली (आगरा)। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के ‘सेवा तीर्थ नागरिक देवो भवः’ सांसद कार्यालय पर रविवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्याओं का अंबार लगा, लेकिन इस बार फरियादियों को सिर्फ आश्वासन नहीं बल्कि मौके पर समाधान का भरोसा मिला। सांसद राजकुमार चाहर ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जनता से सीधा संवाद करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Mar 22, 2026 - 19:58
 0
किरावली के जनता दरबार में सांसद राजकुमार चाहर ने अधिकारियों को लगाई फटकार, मौके पर समस्याओं के निस्तारण के सख्त निर्देश
किरावली स्थित सेवा तीर्थ नागरिक देवो भवः (सांसद कार्यालय) पर रविवार को जन सुनवाई करते सांसद राज कुमार चाहर।

तहसील किरावली के सामने स्थित कार्यालय पर दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं- राजस्व, बिजली, पानी, सड़क और अन्य जनहित मुद्दे सांसद के समक्ष रखे। राजकुमार चाहर ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

सांसद ने दो टूक कहा कि जनता को दफ्तर-दफ्तर भटकाना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि सभी मामलों का निष्पक्ष और त्वरित समाधान किया जाए, अन्यथा जवाबदेही तय होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनसमस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन को संवेदनशील व जवाबदेह बनाना ही इस पहल का उद्देश्य है।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने खुले मंच पर अपनी बात रखी और तत्काल कार्रवाई होते देख संतोष जताया। कई फरियादियों ने इसे “सच्चा जनसेवा मंच” बताते हुए सांसद की पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में अशोक राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख गुड्डू चाहर, सोनू चौधरी, विश्वजीत सिंह, मोहन सिंह चाहर, परमवीर चाहर, सतेंद्र यादव, घंसु सरपंच, डोरीलाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor