लगातार 10वीं बार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष बने मुरारी लाल गोयल
आगरा। ग्राहकों (उपभोक्ताओं) के अधिकारों की रक्षा और जागरूकता अभियान के लिए समर्पित राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की आगरा इकाई के लिए सत्र 2025-28 की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, बल्केश्वर में हुई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले को लगातार दसवीं बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना किया गया।
-संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय सभागार में स्वागत समारोह, नई कार्यकारिणी के नामों की भी हुई घोषणा
पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि ग्राहक पंचायत केवल उपभोक्ता अधिकारों की ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भी संस्था है। उन्होंने कहा कि वे ग्राहकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे अभियानों से भी जोड़ते रहेंगे।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष वीके अग्रवाल, श्रीमती सुमन गोयल, कुमकुम उपाध्याय, इंद्र भूषण कुलश्रेष्ठ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित ज्ञानी ने किया।
ये हैं कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले पदाधिकारी व सदस्य
उपाध्यक्ष – पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, अशोक अग्रवाल (शांति), अशोक अग्रवाल (बीमा), सचिव – हरिओम गोयल, सह सचिव – विश्वनाथ भारद्वाज, सतेंद्र पाठक, राम प्रकाश जिंदल, कोषाध्यक्ष – पंकज अग्रवालस सह कोषाध्यक्ष – मनीष अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख – राजेश प्रकाश मित्तल, कार्यालय सह प्रमुख – प्रदीप लूथरा, कार्यकारिणी सदस्य – मयंक खंडेलवाल, जवाहरलाल सिंहल, कुमकुम उपाध्याय, रिया लालवानी, गुरुदास लालवानी, ओपी अरोरा, अनिल अग्रवाल (जल संस्थान), अजय आनंद, पंकज राजा, मीनाक्षी शर्मा, आरती अग्रवाल, कुसुम लता ठाकुर, जया गर्ग (बॉबी), विधि आयाम प्रमुख – प्रमोद कुमार अग्रवाल एड., अरविंद सिंघल एड., अनिल अग्रवाल एड., आरती गोयल एड., राजेश सागर
महिला जागरण प्रमुख – आशा अग्रवाल, पर्यावरण संरक्षण प्रमुख – अंजू दयालानी, डॉ. मनिंदर कौर, प्रचार प्रसार प्रमुख – रोहित ज्ञानी, रंजना सक्सेना
अंकेक्षक (ऑडिटर) – सीए अमित गोयल।