एमवीआई क्लब सेवा के मार्ग पर चलता रहेगा, कार्यकारिणी बैठक संपन्न
विजय क्लब में हुई माथुर वैश्य इंटरनेशनल की कार्यकारिणी की बैठक सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया। 108 क्लब के पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया।
आगरा। विजय क्लब में हुई माथुर वैश्य इंटरनेशनल की कार्यकारिणी की बैठक में सेवा के मार्ग पर आगे चलने का संकल्प लिया गया।
गर्वनर दिलीप गुप्ता ने कहा कि क्लब का गठन ही समाज सेवा के लिए किया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए क्लब हमेशा कार्य करता रहा है और करता रहेगा।
गवर्नर पीके गुप्ता ने कहा कि एमवीआई क्लब हर परिस्थिति में सेवा को तत्पर रहता है। 2024 में क्लब 77 बच्चों को शिक्षा मुहैया करा रहा है। शमसाबाद में अनाथ हुए तीन बच्चों की शिक्षा, आवास व भोजन की व्यवस्था क्लब कर रहा है।
आगरा में 25 क्लब संचालित हैं जो जल सेवा, अलाव सेवा व चाय सेवा करते रहते हैं। फिरोजाबाद में चार आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था तथा ग्वालियर के एक अस्पताल में भोजन व्यवस्था क्लब का संचालन क्लब कर रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ इंटरनेशनल गर्वनर दिलीप गुप्ता, चार्टर गर्वनर वीएन गुप्ता, गवर्नर रीता अलंकार, अशोक गुप्ता, पीएन गुप्ता, इंटरनेशनल सचिव दिलीप गुप्ता व कोषाध्यक्ष विवेक सोनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यकारिणी की बैठक में 108 क्लब के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर हरिओम गुप्ता, एमएन गुप्ता, एसएन गुप्ता, नीरज गुप्ता, मनीष अलंकार, राजकुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।