यमुना में युवती का नग्नावस्था में शव मिला

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में कल्याणी हाइटस के पीछे एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Sep 10, 2024 - 09:45
Sep 10, 2024 - 10:41
 0
यमुना में युवती का नग्नावस्था में शव मिला

 पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कराया। युवती के शरीर पर चोटों के निशान हैं। जिससे पुलिस को हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
न्यू आगरा पुलिस के मुताबिक यमुना में युवती का शव मिला है। युवती के हाथ और कलाई के बीच गहरा घाव मिला है। वह चूड़ी और राखी पहने हुए हैं। आसपास के सीसी कैमरे चैक कराए जा रहे हैं। हत्या की आशंका हो रही है। पुलिस जांच कर रही है।