आगरा में नेशनल चैम्बर के चुनाव की तिथि घोषित, 14 मार्च को अग्रवन में होगा मतदान

आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, उत्तर प्रदेश के वर्ष 2026–27 की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर औपचारिक रूप से चुनावी प्रक्रिया का आगाज़ हो गया है। चैम्बर सभागार में आयोजित चुनाव समिति की अहम बैठक में यह तय किया गया कि 14 मार्च 2026 (शनिवार) को अग्रवन में प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने की।

Jan 20, 2026 - 20:43
 0
आगरा में नेशनल चैम्बर के चुनाव की तिथि घोषित, 14 मार्च को अग्रवन में होगा मतदान
नेशनल चैंबर चुनाव समिति की मंगलवार को हुई बैठक में मौजूद चेयरमैन मनीष अग्रवाल, चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल, अनिल वर्मा और अन्य पदाधिकारी।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि चुनाव चैम्बर के संविधान एवं नियमावली के अनुसार ही संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष तथा 14 औद्योगिक–व्यावसायिक समूहों के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। इसके लिए वार्षिक चुनाव सूचना समय से सभी सदस्यों को प्रेषित की जाएगी।

सदस्यता व पात्रता के कड़े नियम

चुनाव समिति ने साफ किया कि 10 फरवरी 2026 तक सदस्यता शुल्क जमा करने वाले सदस्य ही चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को नामांकन के समय शपथ-पत्र देना अनिवार्य होगा, जिसमें यह घोषित करना होगा कि वे किसी अन्य संस्था के पदाधिकारी नहीं हैं और किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं।

14 समूहों में होगा प्रतिनिधित्व का चुनाव

चैम्बर कार्यकारिणी के लिए विभिन्न उद्योग एवं व्यापार समूहों से निम्न संख्या में सदस्य चुने जाएंगे-

समूह 1 (फाउंड्री कास्टिंग, फेरस/नॉन-फेरस, रोलिंग मिल्स आदि) – 2
समूह 2 (डीजल इंजन, जनरेटर एवं पंप निर्माण/संबंधित स्पेयर) – 2
समूह 3 (कोल्ड स्टोरेज एवं खाद्य प्रसंस्करण) – 2
समूह 4 (फुटवियर एवं उनके पुर्ज़ों के निर्माता) – 5
समूह 5 (अन्य निर्माता, वैज्ञानिक, सर्जिकल उपकरण व स्वर्णकार सहित) – 2
समूह 6 (व्यापारी वर्ग) – 4
समूह 7 (होटल, रेस्टोरेंट, टूर ऑपरेटर, हस्तशिल्प निर्माता एवं एम्पोरियम, वस्त्र, कालीन एवं दरी उद्योग) – 1
समूह 8 (सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं विद्युत उपकरण) – 1
समूह 9 (सीमेंट, उर्वरक, रसायन एवं कीटनाशक, प्लास्टिक एवं रबर उद्योग) – 3
समूह 10 (मुद्रक, प्रकाशक एवं स्टेशनरी सामग्री व पैकेजिंग के व्यापारी) – 2
समूह 11 (रियल एस्टेट डेवलपर एवं बिल्डर) – 1
समूह 12 (सेवा प्रदाता, पेशेवर वर्ग एवं अन्य) – 2
समूह 13 (स्वर्णकार एवं कृत्रिम आभूषण निर्माता व व्यापारी) – 4
समूह 14 (वस्त्र, कालीन, दरी एवं कपड़ा व्यापारी) – 1

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

इस महत्वपूर्ण बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा और महेंद्र कुमार सिंघल भी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor