नेशनल चैम्बर का 77वाँ स्थापना दिवस समारोह 30 जुलाई को, राज्यपाल आनंदीबेन होंगी मुख्य अतिथि

आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, आगरा अपना 77वां स्थापना दिवस समारोह 30 जुलाई 2025 को फतेहाबाद रोड स्थित ग्रैंड मार्कस होटल में भव्य रूप से आयोजित करने जा रहा है। इस आयोजन की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी। चैम्बर के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी राज्यपाल की उपस्थिति में स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

Jul 27, 2025 - 18:06
 0
नेशनल चैम्बर का 77वाँ स्थापना दिवस समारोह 30 जुलाई को, राज्यपाल आनंदीबेन होंगी मुख्य अतिथि
नेशनल चैंबर के 77वें स्थापना दिवस समारोह की जानकारी देते अध्यक्ष संजय गोयल। साथ हैं चैंबर के अन्य पदाधिकारी।

राज्यपाल की मौजूदगी से बढ़ेगा गौरव

नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष संजय गोयल ने पत्रकारों को बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि प्रदेश की राज्यपाल इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के सफल संचालन हेतु पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल की अध्यक्षता में एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। 

समिति में अमर मित्तल, अनिल वर्मा, मनीष अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा, अम्बा प्रसाद गर्ग, अनूप गोयल, अषोक गोयल, मनोज बंसल, नीतेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मनोज गर्ग, मनोज कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार जैन, नरेन्द्र कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार दुबे, विजय बंसल, अमित जैन, अखिल मोहन मित्तल, विकास चतुर्वेदी, अमित अग्रवाल, सचिन सारास्वत, मयंक मित्तल, नरेश चंद अग्रवाल, सुनील सिंघल, ऋशि गोयल, राजकुमार भगत, राजेन्द्र Bottom of Formअग्रवाल शामिल हैं। 

विशेष समिति और आयोजन की जिम्मेदारियां तय

आयोजन समिति के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल ने बताया कि राज्यपाल के राजभवन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं और प्रत्येक आमंत्रित अतिथि की गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी। शहर के विभिन्न हिस्सों में स्वागत होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, जिससे उत्साह का माहौल बना हुआ है।

ये रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा

समारोह का शुभारंभ बच्चों द्वारा वंदे मातरम् की प्रस्तुति से होगा। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत और अध्यक्षीय उद्बोधन होगा।
अध्यक्षीय भाषण में आगरा को एजुकेशन हब घोषित करने और यहां विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की जाएगी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से 77 वर्ष की उम्र पार कर चुके पूर्व अध्यक्षों का सम्मान होगा। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदान किया जाएगा।

अध्यक्ष संजय गोयल ने सभी आमंत्रितों से दोपहर 3:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपने स्थान ग्रहण करने की अपील की है। राज्यपाल महोदया का आगमन 4:00 बजे निर्धारित है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं चैंबर के वर्तमान पदाधिकारी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor