वेदी शिलान्यास को ऐतिहासिक बनायेगा नवकार युवा मंच, पत्रिका का हुआ भव्य विमोचन

आगरा। आगामी 1 फरवरी को अवधपुरी स्थित श्री पदमप्रभु जिनालय में प्रस्तावित भव्य वेदी शिलान्यास समारोह को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से नवकार युवा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और मंच की जिम्मेदारियों पर विस्तार से मंथन किया गया।

Jan 25, 2026 - 13:51
 0
वेदी शिलान्यास को ऐतिहासिक बनायेगा नवकार युवा मंच, पत्रिका का हुआ भव्य विमोचन
वेदी शिलान्यास को लेकर संकल्प लेते नवकार युवा मंच के कार्यकर्ता।

बैठक के दौरान आयोजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर चर्चा की गई। विशेष रूप से युवाओं को धार्मिक आयोजनों से जोड़ने, अनुशासन, सेवा भावना और समर्पण के साथ कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने पर जोर दिया गया। मंच के सदस्यों ने एकजुट होकर वेदी शिलान्यास समारोह को समाज के लिए ऐतिहासिक आयोजन बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर 1 फरवरी को होने वाले वेदी शिलान्यास कार्यक्रम की आधिकारिक पत्रिका का भी विधिवत विमोचन किया गया। पत्रिका में कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा, धार्मिक महत्व, समय-सारिणी और आयोजन से जुड़ी समस्त जानकारियां शामिल हैं।
पत्रिका के विमोचन के दौरान समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला और आयोजन को लेकर सकारात्मक वातावरण बना।

नवकार युवा मंच के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाएं। बैठक में उपस्थित युवाओं ने आयोजन की हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने का आश्वासन दिया।

बैठक में इंद्रप्रकाश जैन, विवेक जैन, संजय जैन, जितेंद्र जैन, अतुल जैन, धवल जैन, आकाश जैन, पीयूष जैन, विपिन जैन, तरूण जैन सहित नवकार युवा मंच के समस्त सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी शक्ति से जुटने का संकल्प दोहराया।

SP_Singh AURGURU Editor