आगरा के एनसीसी कैडेट ने लिखी अनोखी पुस्तक, परेड ग्राउंड से आगे की यात्रा बनी युवाओं के लिए प्रेरणा

आगरा। आगरा कॉलेज के एनसीसी एयर विंग के पूर्व कैडेट अंडर ऑफिसर कर्तिकेय कुलश्रेष्ठ ने अपनी एनसीसी यात्रा और अनुभवों को संजोते हुए प्रेरणादायक पुस्तक “केडेट्स एरा- बिऑन्ड द परेड ग्राउन्ड” लिखी है।

Oct 3, 2025 - 16:05
 0
आगरा के एनसीसी कैडेट ने लिखी अनोखी पुस्तक, परेड ग्राउंड से आगे की यात्रा बनी युवाओं के लिए प्रेरणा
पुस्तक के लेखक कार्तिकेय कुलश्रेष्ठ एनसीसी के अधिकारी के साथ ।

आगरा। आगरा कॉलेज के एनसीसी एयर विंग के पूर्व कैडेट अंडर ऑफिसर कर्तिकेय कुलश्रेष्ठ ने अपनी एनसीसी यात्रा और अनुभवों को संजोते हुए प्रेरणादायक पुस्तक “केडेट्स एरा- बिऑन्ड द परेड ग्राउन्ड” लिखी है।

इस पुस्तक में कर्तिकेय ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की विविध गतिविधियों, प्रशिक्षण, राष्ट्रीय शिविरों, अनुशासन और नेतृत्व से जुड़े अपने वास्तविक अनुभवों को विस्तार से साझा किया है। उन्होंने लेखन के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि एनसीसी न केवल सशस्त्र बलों में करियर बनाने की राह दिखाती है, बल्कि प्रत्येक युवा के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों को भी गहराई से स्थापित करती है।

कर्तिकेय का मानना है कि चाहे युवा सेना में करियर बनाने की इच्छा रखते हों या नहीं, उन्हें जीवन में एक बार एनसीसी का अनुभव अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यह जीवन को सकारात्मक दिशा देता है।

इस पुस्तक की खासियत यह है कि इसमें शामिल अनुभव और जानकारियाँ ऐसी हैं, जो न तो इंटरनेट पर मिलती हैं और न ही किसी अन्य किताब में दर्ज हैं। यही कारण है कि यह पुस्तक केवल एनसीसी कैडेट्स ही नहीं, बल्कि हर उस युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो जीवन में नेतृत्व और आत्मविकास की तलाश करता है।

कर्तिकेय कुलश्रेष्ठ की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम और 1 यूपी एयर एनसीसी यूनिट के सीओ विंग कमांडर केएस नेगी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह जानकारी एनसीसी एयर विंग के एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर नितेश शर्मा द्वारा साझा की गई।