लायंस क्लब प्रयास की नेत्र ज्योति पहल, 260 मरीजों को मिली नई दृष्टि
आगरा। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए लायंस क्लब प्रयास ने मंगलवार को दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस सेवा कार्य में न केवल आंखों की जांच की गई, बल्कि जरुरतमंद मरीजों को दवाएं, चश्मे और ऑपरेशन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
-दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर
शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें क्लब के द्वितीय मंडल अध्यक्ष अजय भार्गव, शालू संगल, डॉ. असीम अग्रवाल, डॉ. प्रीति अग्रवाल, एसपी सरीन, अल्पना भार्गव, अध्यक्ष आशु मित्तल, संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल और सचिव मनीष बंसल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नेत्र परीक्षण में 260 मरीज लाभान्वित, 10 का ऑपरेशन हेतु चयन
प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. असीम अग्रवाल और उनकी टीम ने 260 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें से 10 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। डॉ. असीम ने गर्मियों में आंखों की सुरक्षा को लेकर विशेष सलाह दी-
-पसीना या धूल लगने पर आंखें मलने की बजाय साफ रूमाल से पोंछें।
-स्क्रीन टाइम के लिए 20-20-20 रूल अपनाएं (हर 20 मिनट पर 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें)।
-दिन में 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें।
बच्चों को भोजन, चश्मे व दवाएं भी वितरित
क्लब द्वारा 'फूड फॉर लाइफ' कार्यक्रम के अंतर्गत पाठशाला के बच्चों को पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। इसके साथ ही नि:शुल्क दवाएं और चश्मे भी जरूरतमंदों को दिए गए।
मुख्य अतिथि अजय भार्गव ने इसे सेवा का सच्चा स्वरूप बताते हुए कहा कि यह पहल उन तक पहुंची है जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा आवश्यकता है। क्लब अध्यक्ष आशु मित्तल ने कहा, यह शिविर केवल चिकित्सा नहीं, मानवीय संवेदना का प्रतीक है। लायंस क्लब प्रयास समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।
इन्होंने दिया शिविर में सहयोग
कार्यक्रम में डॉ. परिणीता बंसल, मीनाक्षी मोहन, रितेश मांगलिक, गरिमा हेमदेव, राखी, रचना अग्रवाल, आशु जैन, दीपाली खेत्रपाल, नीरू अग्रवाल, डॉ. पारुल अग्रवाल, निधि लाल आदि ने सहयोग प्रदान किया। शिविर की व्यवस्थाओं का संयोजन एक पहल पाठशाला के संस्थापक मनीष राय, बरखा राय और अंकित खंडेलवाल ने बखूबी संभाला।