बैंकिंग-फाइनेंस इंडस्ट्री में करियर की नई राहें: आगरा कॉलेज में कार्यशाला ने दिखाए अवसरों के द्वार

आगरा। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि सॉफ्टवेयर आधारित कौशल प्रशिक्षण और व्यावसायिक प्रमाणपत्र ही विद्यार्थियों को बहुराष्ट्रीय निवेश बैंकिंग और अन्य वित्तीय संस्थानों में बेहतर अवसर प्रदान कर सकते हैं।

Aug 21, 2025 - 18:42
 0
बैंकिंग-फाइनेंस इंडस्ट्री में करियर की नई राहें: आगरा कॉलेज में कार्यशाला ने दिखाए अवसरों के द्वार
आगरा कॊलेज में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में छात्रों को बैंकिंग व फाइनेंस इंडस्ट्री में करियर के बारे में बताते विशेषज्ञ। 

यह विचार इमार्टिकस लर्निंग, लखनऊ से आए विशेषज्ञ अभिषेक कुमार एवं उत्कर्ष सोनी ने गुरुवार को आगरा कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में व्यक्त किए।

आगरा कॉलेज, आगरा की काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा इमार्टिकस लर्निंग के संयुक्त तत्वावधान में बैंकिंग एवं फाइनेंस इंडस्ट्री में बेहतर करियर विकल्प विषय पर सेमिनार हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। इसमें मुख्य रूप से स्नातक तृतीय वर्ष एवं परास्नातक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कौशल विकास पर जोर

विशेषज्ञों ने कहा कि पारंपरिक शिक्षा के साथ यदि विद्यार्थी तकनीकी कौशल और प्रमाणित ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं तो उन्हें न केवल इंडियन फाइनेंशियल सेक्टर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. के. गौतम के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी युग में उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास का महत्व समझाया।
कार्यशाला का संयोजन एवं संचालन प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. सुनीता गुप्ता ने किया।

कार्यशाला में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर डॉ. वी. के. सिंह, डॉ. मनीषा दोहरे, डॉ. चंद्रवीर सिंह, डॉ. दीपाली सिंह, डॉ. सारिका यादव, डॉ. आशीष तेजस्वी, डॉ. शिव कुमार सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. रोहित पटवा, डॉ. ललिता सिंह, डॉ. अश्विनी शर्मा, डॉ. यशाश्विता, डॉ. राज सक्सेना, डॉ. पारुल महाजन, डॉ. नीरज मनचंदा एवं डॉ. ज्योत्सना गौड़ सहित अनेक प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor