रोटरी क्लब ऑफ आगरा नीयो की नई टीम ने संभाला कार्यभार, डॉ. योगेश सिंघल बने अध्यक्ष
आगरा। सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ रोटरी क्लब ऑफ आगरा नीयो की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को शपथ लेकर अपना कार्यभार संभाल लिया। अधिष्ठापन समारोह का आयोजन ऊर्जा और प्रेरणादायी विचारों से परिपूर्ण रहा, जिसमें क्लब के सभी वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कमला नगर में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर राजन विद्यार्थी और विशिष्ट अतिथि पीडीजी शरद चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक दौनेरिया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. योगेश सिंघल, सचिव पवित्र शर्मा, क्लब ट्रेनर डॉ. पंकज नगायच मंच पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. योगेश सिंघल ने अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक दौनेरिया ने बीते वर्ष के कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट साझा की। डॉ. पंकज नगायच ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरक पंक्तियों से रोटरी सेवा के मूल्यों को रेखांकित किया- ‘जो सर्व के लिए स्व को त्याग दे वही सच्चा रोटेरियन है।‘
ये है नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष- डॉ. योगेश सिंघल, सचिव- पवित्र शर्मा, कोषाध्यक्ष- यतेश कुमार सिंह, लर्निंग फैसीलिटेटर- रामा एसके सिंह, डॉ. पंकज नगायच, पूर्व अध्यक्ष: डॉ. अशोक कुमार दौनेरिया, प्रेसिडेंट इलेक्ट- डॉ. चंदन कुमार, उपाध्यक्ष- डॉ. अजय अरोरा, एग्जीक्यूटिव सचिव- सुमित वार्ष्णेय, अनुज डेनियल, राजू सी डेनियल, अरुण कुमार सिंह, मनोज बजाज, आरके सिंह, अभिनव चतुर्वेदी, डॉ. कौशल सिंह, डॉ. पूजा नगायच और स्वाति चतुर्वेदी।
कार्यक्रम संचालन पूजा नगायच व अर्चना सिंघल ने किया। इस अवसर पर मोहन गुप्ता, मीना सिंह, नम्रता पानीचकर, आरती मल्होत्रा, डॉ. मनोज ग्रवाल, डॉ. नरेन्द्र शर्मा, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. नूप दीक्षित, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. सुरेन्द्र पाठक, पवन आगरी, दीपा रावत, दीनदयाल ग्रवाल, जितेन्द्र जैन, विकास अग्रवाल, डॉ. तनवीर कुमार, निधि सक्सेना, नवीन खंडेलवाल, मीरा गुप्ता, नीता सिंह, अरुण जैन, चक्रेश मित्तल, डॉ. शर्मिला पंजवानी, डॉ. परनीता बंसल, राज राजन बंसल, पवन कुमार गर्ग आदि सदस्य व गणमान्यजन उपस्थित रहे।