फिजिक्स का नोबेल हिंटन और होपफील्ड को
स्टाकहोम। फिजिक्स के नोबेल प्राइज की घोषणा भी आज कर दी गई है। इस साल यह प्राइज एआई के गॉडफादर कहे जाने वाले हैनरी ई. हिंटन और अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन जे. होपफील्ड को मिला है।

उन्हें मशीन लर्निंग से जुड़ी नई तकनीकों के विकास के लिए ये सम्मान मिला है, जो आर्टिफिशियल न्यूरॉन्स पर आधारित है।
प्राइज की घोषणा रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंस ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में की। इससे पहले सात अक्टूबर को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला। उन्हें ये प्राइज माइक्रो राइबोन्यूक्लिक एसिड की खोज के लिए दिया गया है।
फिजिक्स में 2023 का नोबेल प्राइज पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी हुलियर को मिला था। इन वैज्ञानिकों को इनके एक एक्सपेरिमेंट के लिए नोबेल मिला था, जिससे एटम और मोलिक्यूल्स में मौजूद इलेक्ट्रॉन्स की दुनिया को समझने में अहम मदद मिलती है।