यूपी में अब 12 आईपीएस अफसरों के तबादले,   कानून-व्यवस्थ को और चुस्त करना मकसद,  एक दिन पहले ही पांच आईएएस बदले गए थे  

यूपी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आईएएस और आईपीएस के तबादले कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में गुरुवार को 12 आईपीएस के तबादले किए गए हैं।

Apr 9, 2026 - 18:39
 0
यूपी में अब 12 आईपीएस अफसरों के तबादले,   कानून-व्यवस्थ को और चुस्त करना मकसद,  एक दिन पहले ही पांच आईएएस बदले गए थे  


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस समय तबादला एक्सप्रेस चल रही है। एक दिन पहले 5 आईएएस अफसरों के तबादले के बाद गुरुवार को 12 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इससे पहले भी आईएएस और आईपीएस के तबादले हुए हैं। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार लगातार तबादले कर रही है।

सहारनपुर ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक सागर जैन को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। गोंडा (पूर्वी) के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत को संभल (दक्षिणी) का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मेरठ नगर के अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह को बहराइच नगर के अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

सीतापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले को मेरठ नगर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मेरठ जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर ग्रामीण का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाकर भेजा गया है।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नागयाच को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा को मिर्जापुर (नक्सल) का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त ऋषभ रुनवाल को सोनभद्र (नक्सल) का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

संभल के सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार को प्रतापगढ़ नगर पूर्वी के अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. ईशान सोनी को जालौन का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अलीगढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक को सहारनपुर ग्रामीण का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।