श्रीकृष्ण विग्रह केस की अब अगली सुनवाई 7 मई को होगी

आगरा। योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के श्रीकृष्ण विग्रह केस संख्या- 659/2023, भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड आदि की अगली सुनवाई 7 मई को होगी।

Apr 3, 2025 - 21:59
 0
श्रीकृष्ण विग्रह केस की अब अगली सुनवाई 7 मई को होगी

वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के पूजा स्थल अधिनियम में स्टे होने के कारण जामा मस्जिद की सीढ़ियों का जीपीआर सर्वे लंबित है। एडवोकेट सिंह ने बताया कि इसी केस में विगत 20 फरवरी को श्रीकृष्ण लला के निकट मित्र को प्रतिस्थापित करने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसका निस्तारण 9 मई को होगा।

ज्ञातव्य है कि आगरा की जामा मस्जिद में भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह दबे होने को लेकर वृंदावन के देवकी नंदन ठाकुर ने आगरा के कोर्ट में वाद दायर किया था। बाद में अजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने भी इसी मामले में अलग से वाद दायर किया था।