आगरा कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली स्वच्छता रैली, ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश गूंजा
आगरा।राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने आगरा कॉलेज परिसर में आज “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सी. के. गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

परिसर और उद्यान में सफाई अभियान
रैली के बाद स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर स्थित धूप घड़ी उद्यान में सफाई अभियान चलाया और कचरा हटाकर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को हमेशा स्वच्छ रखेंगे।
अधिकारियों का संदेश
कार्यक्रम संयोजक डॉ. आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने स्वच्छता को स्वास्थ्य और समाज से सीधे जोड़ते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि वे समाज में स्वच्छता के संदेशवाहक बनें।
शिक्षकों और विद्यार्थियों की भागीदारी
इस अवसर पर डॉ. रवि शंकर सिंह, डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. अविनाश जैन, कु. ललिता सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। वहीं, स्वयंसेवक मोहम्मद कादिर, मुस्तकीम, अंजली, नितेश, नीलम, देविका समेत बड़ी संख्या में NSS छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की।