देव दीपावली पर बटेश्वर में उमड़ा श्रद्धा का महासागर, लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में किया शाही स्नान, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

आगरा। ज़िले के प्राचीन तीर्थ बटेश्वर धाम में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर आज आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। लाखों श्रद्धालुओं और सैकड़ों साधु-संतों ने यमुना नदी में शाही स्नान कर पुण्य अर्जित किया। सुबह से ही यमुना तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Nov 5, 2025 - 12:12
 0
देव दीपावली पर बटेश्वर में उमड़ा श्रद्धा का महासागर, लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में किया शाही स्नान, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे
बटेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब ।

आगरा। ज़िले के प्राचीन तीर्थ बटेश्वर धाम में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर आज आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। लाखों श्रद्धालुओं और सैकड़ों साधु-संतों ने यमुना नदी में शाही स्नान कर पुण्य अर्जित किया। सुबह से ही यमुना तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

तीर्थ नगरी के 101 प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और दीपदान करते हुए भगवान भोलेनाथ से मनोकामनाएँ मांगीं। पूरा क्षेत्र “बम-बम भोले”, “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

मंगलवार  शाम से ही श्रद्धालु बटेश्वर पहुँचने लगे थे। घाटों पर दूर-दराज़ से आए संतों, नागा साधुओं और अखाड़ों ने अपने-अपने डेरा डाल दिए। विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने महामंडलेश्वर के नेतृत्व में सप्तकोशी परिक्रमा पूर्ण कर दूसरा शाही स्नान किया।

बटेश्वर का लोक मेला भी इन दिनों पूरे शबाब पर है। यहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ ग्रामीण संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है। मेले में झूले, पशु मेला, लोक नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों की दुकानें श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं।

प्रशासन और पुलिस ने इस भव्य आयोजन के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की हैं । जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।  ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और स्नान घाटों पर बचाव दल तैनात है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें और राहत केंद्र भी सक्रिय हैं। तीर्थ बटेश्वर के इस वार्षिक स्नान पर्व ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यह स्थल उत्तर भारत के सबसे प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है।