19 को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सांसद सुमन के आवास पर आएंगे

आगरा। वीर योद्धा राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान से मचे सियासी बवाल के बीच अपने सांसद को मजबूती देने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 19 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं।

Apr 11, 2025 - 20:50
 0
19 को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव  सांसद सुमन के आवास पर आएंगे

सपा सुप्रीमो अखिलेश का केंद्रीय कार्यालय से उनके निजी सचिव गंगाराम ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। वह 19 अप्रैल को प्रात: दस बजे सैफ़ई से कार द्वारा आगरा के लिए निकलेंगे और 11.30 बजे सीधे रामजीलाल सुमन के संजयप्लेस एचआईजी फ्लैट स्थित आवास पर पहुंचेंगे। वहां वह सांसद सुमन के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर बातचीत करेंगे। 

गौरतलब है कि सांसद सुमन के राज्यसभा में बयान के बाद उनके आवास पर क्षत्रियों ने जमकर हंगामा किया था। इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अपने सांसद के साथ दृढ़ता से डटे रहे और आज भी वह सुमन के बयान का समर्थन करते हुए उससे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अखिलेश से पहले रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव भी सांसद सुमन के आवास पर उनसे मिलने पहुंच चुके हैं।