कैंट स्टेशन पर पांच पार्किंग के बीच एक टॉयलेट, शर्मिंदा होती हैं महिलाएं

आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हर दिन तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पांच पार्किंग हैं, लेकिन किसी में भी पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं है। डीलक्स टॉयलेट में पेशाब करने के लिए पांच रुपए अदा करने पड़ते हैं, जो कि यहां एकमात्र विकल्प है। 

Nov 12, 2024 - 11:16
 0
कैंट स्टेशन पर पांच पार्किंग के बीच एक टॉयलेट, शर्मिंदा होती हैं महिलाएं
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की पांच पार्किंग के बीच एकमात्र टॉयलेट के बाहर लगी रेट लिस्ट, जिसमें यूरिनल के लिए भी ₹5 की रेट अंकित की गई है।

-यहां यूरिन सपोर्ट के लिए पांच रुपए झटक लिए जाते हैं 

यही नहीं, कोरोना काल में बंद किया गया एग्जिट गेट अभी तक बंद चला आ रहा है। उसी वक्त ऑटो पार्किंग भी खत्म कर दी गई थी। अब डीलक्स टॉयलेट के पास ऑटो पार्किंग बना दी गई है। यहीं से वाहनों का निकास भी दे दिया गया है, जिससे आए दिन अप्रिय स्थिति का सामना पड़ता है।

कैंट स्टेशन पर पांच पार्किंग हैं, किसी में भी पेयजल और शौचालय की सुविधा न होने से हजारों यात्री हर समय सर्कुलेटिंग एरिया से आवागमन करते रहते हैं। जो एकमात्र डीलक्स टॉयलेट है, वह भी दिखाई नहीं देता है। ऐसे समय में जब सात आठ प्रतिशत तक आदमी डायबिटिक हैं, यूरिन सपोर्ट का ना होना प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान पर भी प्रश्नचिह्न लगा देता है। कई बार  महिलाओं को शर्मिंदगी उठाते हुए टैक्सी पार्किंग एरिया में शौच करते भी देखा गया है। 

रेलवे अधिकारियों की अनदेखी के कारण ही महिलाएं  शर्मिंदगी का सामना करती हैं। इस स्थिति में सुधार के लिए समय समय पर मांग उठती रही है, लेकिन रेलवे के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

SP_Singh AURGURU Editor