ऑपरेशन सिंदूर जारी, हमने सभी टारगेट हासिल किए- इंडियन एयरफोर्स  

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर अपना पराक्रम दिखा दिया है। "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत सभी निर्धारित लक्ष्यों को सटीकता से निशाना बनाते हुए वायुसेना ने मिशन को पूरी तरह सफल बना दिया। वायुसेना ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि समय पर ऒपरेशन की जानकारी दी जाएगी।

May 11, 2025 - 13:19
 0
ऑपरेशन सिंदूर जारी, हमने सभी टारगेट हासिल किए- इंडियन एयरफोर्स   

एयरफोर्स ने एक्स पर ट्वीट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। भारतीय वायुसेना का ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा है। हमने सभी टारगेट हासिल किए हैं। राष्ट्र के हितों को हमने हासिल किया है। समय पर ऑपरेशन की जानकारी दी जाएगी।

एयरफोर्स के इस ट्वीट से इतना साफ है कि इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया है। इस ट्वीट से साफ है कि एयरफोर्स आने वाले दिनों में इस ऑपरेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारियां देशवासियों से साझा करेगी।

देश के हितों की सुरक्षा में लगी भारतीय वायुसेना की यह कार्रवाई एक सशक्त संदेश है कि जब बात भारत की सुरक्षा की आती है, तो हर चुनौती का जवाब मुंहतोड़ दिया जाता है।

SP_Singh AURGURU Editor