नेत्र परीक्षण शिविर में 250 से अधिक मरीजों की जांच, 50 को मिला निशुल्क चश्मा और दवाइयां
आगरा। यूपी अर्बन प्रोजेक्ट इमानुएल हॉस्पिटल एसोसिएशन आगरा और आयुष्काम सेवार्थ संस्थान के संयुक्त सहयोग से बन्ना वाली बगीची, जगदीशपुरा पुलिया के पास एक विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधा दर्जन से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञों ने क्षेत्र के जरूरतमंद, बुजुर्ग और असहाय लोगों की आंखों की जांच कर उचित परामर्श दिया।

इस निशुल्क नेत्र परामर्श शिविर में करीब 250 से ज्यादा मरीजों की आंखों की जांच की गई, वहीं 50 से अधिक मरीजों को चश्मा और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. सिमरन उपाध्याय ने बताया कि जांच के दौरान 50 से अधिक ऐसे मरीज चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें तत्काल मोतियाबिंद ऑपरेशन की जरूरत है। संस्थान ने इन सभी मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन, चश्मा और दवाओं की पूरी जिम्मेदारी ली है।
शिविर में डायबिटीज परीक्षण की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे मलिन बस्तियों से आए महिला और बुजुर्गों को अतिरिक्त चिकित्सा सुविधा मिली। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि संस्था “नर सेवा ही नारायण सेवा” के सिद्धांत पर कार्य करती है और समय-समय पर ऐसे सेवा प्रकल्प आयोजित करती रहती है।
चश्मा और दवाई पाकर खिले चेहरे
जब जरूरतमंद लोगों को चश्मा और आई ड्रॉप्स दी गईं, तो उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी। कई बुजुर्गों ने कहा कि संस्था के इस प्रयास से उन्हें नई रोशनी मिली है। डॉ. सिमरन उपाध्याय ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुरा के डॉ. गौरव और उनकी टीम ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में डॉ. सिमरन उपाध्याय, उपाध्यक्ष, आयुष्काम सेवार्थ संस्था, अदिति सिंह, ट्रेनिंग मैनेजर, यूपी अर्बन प्रोजेक्ट, राजकुमार प्रोजेक्ट ऑफिसर, दीपिका, फिलोमिना, शालू, साल्विना, करीना, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर तथा पीएचसी जगदीशपुरा के डॉ. गौरव और उनकी टीम मौजूद रही।