टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान का बायकॉट ड्रामा, भारत के खिलाफ खेलने से किया इनकार
पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को साफ निर्देश दिए हैं कि उनकी टीम भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी।
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन साथ ही एक शर्त भी रख दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनकी टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले महा-मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी।
पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में लिखा कि 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टी20 2026 में भाग लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।़ट