इतना बेखौफ था पंजू, चौकी के पास ही करा रहा था जुआ

आगरा। सौ फुटा रोड, दयालबाग के पंजू को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रहा। उसकी इतनी हिम्मत कैसे हो गई, यह समझ नहीं आ रहा कि वह अमर विहार पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही जुआ कर रहा था। न्यू आगरा पुलिस ने जुए की महफिल पर छापा मारा तो मौके पर पांच जुआरी पकड़े गए। उनके पास से 95 हजार रुपये बरामद हैं।

Nov 6, 2024 - 19:56
 0
इतना बेखौफ था पंजू, चौकी के पास ही करा रहा था जुआ


गौरतलब है कि थाना न्यू आगरा पुलिस ने जनक महल चौराहे के पास स्थित एक मकान में छापा मारा। वहां जुए की महफिल सज रही थी। पुलिस ने मौके से प्रमोद शर्मा उर्फ पंजू पुत्र हरीकिशन, निवासी जगरिया मार्केट, शादरा विहार, सौ फुटा रोड, जनक महल चौराहा, थाना न्यू आगरा, अक्षय पुत्र अजय कुमार निवासी मालवीय कुंज, थाना लोहामंडी, आगरा,


 अजय गुप्ता पुत्र स्व. महेश चन्द्र गुप्ता निवासी सोडा वाला दरेसी, थाना छत्ता, राहुल कुमार पुत्र सुन्दरलाल निवासी सुशील नगर, थाना एत्मादुद्दौला और वकील पुत्र जलालुद्दीन निवासी इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया थाना एत्मादुद्दौला को गिरफ़्तार किया। उनके पास से 95 हजार रुपये और ताश की गड्ढ़ी बरामद की है।